Post Office Scheme: बता दें कि सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एवं उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु एक मुख्य योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना को सरकार के द्वारा “महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना” के नाम से भी जाना जाता है। योजना के तहत निवेश करने के लिए सर्वप्रथम आपको पोस्ट ऑफिस में जाकर अपना खाता खुलवाना होगा। योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां निम्नलिखित बताई गई हैं।
महिलाओं के लिए विशेष योजना
यह योजना खासकर महिलाओं के लिए शुरू की गई है। बताते चलें कि इस योजना के अंतर्गत भारत देश की कोई भी महिला अपना खाता खोलकर निवेश करना प्रारंभ कर सकती है। वर्तमान समय में निवेश करने वाली सभी निवेशकों को 7.5% की ब्याज दर का फायदा मिलने वाला है और साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट योजना पर ब्याज दर की मात्रा काफी अधिक होती है। आइए जानते हैं (महिला सम्मान बचत योजना) की संपूर्ण जानकारी।
जानें क्या है एमएसएससी स्कीम
भारत देश में रहने वाली कोई भी महिला अपना पैसा जमा करके काफी अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकती है। इसके अतिरिक्त, नाबालिग बालिकाओं के अभिभावक भी अपनी बालिका के भविष्य को बेहतरीन बनाने के लिए इस योजना में निवेश करना प्रारंभ कर सकते हैं। बता दें कि महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना में आपको किसी भी प्रकार का टैक्स भरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आपके द्वारा कमाया गया पूरा ब्याज आपको सही-सलामत 100% प्राप्त होता है।
2 लाख तक कर सकते हैं जमा
पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के तहत निवेशकों को काफी अच्छी ब्याज दर दी जाती है। साथ ही आप न्यूनतम ₹1000 से निवेश प्रारंभ कर सकते हैं। अधिकतम ₹2,00,000 तक राशि जमा करने की सुविधा एकल खाते में मौजूद है। इस योजना के तहत आप अभी भी खाता खोलकर निवेश करना प्रारंभ कर सकते हैं। पहले के समय में महिलाओं को इसके कई सारे लाभ दिए जाते थे, जिनमें आज और संशोधन देखने को मिल रहे हैं।
कितना मिलेगा रिटर्न
जमा राशि (रुपये) | रिटर्न राशि (रुपये) |
---|---|
1,000 | 1,160 |
2,000 | 2,320 |
3,000 | 3,481 |
5,000 | 5,801 |
10,000 | 11,606 |
15,00,000 | 1,74,033 |
20,000 | 23,204 |
50,000 | 58,011 |
1,00,000 | 1,16,022 |
2,00,000 | 2,32,044 |
ऐसे मिलेगा महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना का लाभ
बता दें कि भारत देश की कोई भी महिला आत्मनिर्भरता एवं वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु पोस्ट ऑफिस की इस योजना में खाता खोलकर निवेश करना प्रारंभ कर सकती है। योजना के अंतर्गत केवल 2 वर्ष में ही काफी अच्छे रिटर्न प्राप्त हो जाते हैं और इसमें किसी भी प्रकार का टैक्स भरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही इस योजना में निवेश करने से महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नवीन दिशा प्राप्त होती है।
अस्वीकृति: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है और इसे किसी भी प्रकार की पेशेवर सलाह का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। व्यक्तिगत स्थिति या विशेष जानकारी के लिए कृपया विशेषज्ञ से संपर्क करें। इस चैनल को इस जानकारी की सटीकता या इसके परिणामों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं है।